तरवारा: गैस रिसाव होने से लगी आग, सात लाख की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के हकमा गांव में शनिवार की शाम गैस रिसाव होने से हुई अगलगी में घर में रखे अनाज, कपड़ा, आभूषण समेत करीब सात लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाई।पीड़ित हकमा निवासी पवन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम उनकी पत्नी घर में गैस पर खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। वह कुछ समझ पाती आग कमरे में फैलने लगा। वह कमरे से बाहर आकर शोर मचाने लगी। जब तक अंदर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता आग पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया था।

आग की भयावहता को देखते घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। कुछ देर में अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचती तब तक घर में रखे अनाज, कपड़ा, पलंग, पंखा, कपड़ा, आभूषण, घर का कागजात समेत करीब सात लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में आग बुझाने के दौरान पड़ोसी अभय कुमार सिंह उर्फ मनीष सिंह भी झुलसने से घायल हो गए। उनका इलाज सिवान अस्पताल में कराया गया।

बाद में अग्निशमन विभाग द्वारा ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घर में खाने व कपड़ा पहनने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। इस कारण पत्नी व तीन बच्चों के परवरिश का संकट आ गया है। इस मामले में जीबी नगर थाना एवं अंचल कार्यालय को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026