बड़हरिया: शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली शोभा यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बभनवारा में नवनिर्मित शिव मंदिर में मंगलवार की शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पूर्व गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान महादेव की शिवलिंग को नगर भ्रमण कराया गया। इस मौके पर हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर यादव टोला, डीहिया, फखरुद्दीनपुर, हरदोबारा, दीनदयालपुर स्थित शिव मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना के बाद पुन: मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान आचार्य रवि शंकर दुबे, लव कुश तिवारी द्वारा पूजा अर्चना कर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि बभनवारा शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 मई से 17 मई तक रुद्र महायज्ञ सह शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 17 मई को महायज्ञ की पूर्णाहुति हवन-पूजा के साथ की जाएगी। इस मौके पर विनोद चौहान, बिंदालाल पासवान, रवींद्र प्रसाद, जयलोक प्रसाद, जनक प्रसाद, बैकुंठ प्रसाद समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026