भगवानपुर हाट: गार्डर लांचिंग का काम पूरा होते एनएच पर वाहनों का परिचालन शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली छपरा-महम्मदपुर मुख्य पथ एनएच 331 पर मलमलिया चौक पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज पर गार्डर लांचिंग का काम अपने निर्धारित समय से पूर्व पूरा हो जाने से वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। यह जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर विजय प्रसाद ने बताया कि कार्यपालक अभियंता निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे छपरा द्वारा जिला प्रशासन से 16 अप्रैल से 16 मई सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बड़ी एवं छोटी वाहनों का आवागमन एनएच 331 से होकर मलमलिया मार्ग को अवरुद्ध कराने का निर्देश लिया गया था।

इस अवधि में बड़े वाहन जलालपुर से होकर मशरख होते हुए एनएच 227 ए से होकर मलमलिया पहुंचने तथा छोटी वाहनों को हिलसड़ से भीखमपुर होते हुए सुघरी पंडाल के समीप एनएच 227 ए से मलमलिया तक पहुंचने का मार्ग निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्य काफी तेज गति से किया गया। इसलिए निर्धारित समय से पहले ही काम पूरा कर लिया गया तथा एनएच 331 पर वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026