बड़हरिया: दुकानदारों ने तीन सूत्री मांगों को ले की बैठक

मांग पूरी नहीं होने पर दिया अनिश्चितकालीन दुकान बंद कर धरना की चेतावनी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित युवराज मैरिज हाल में बुधवार को दुकानदार व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता व्यवसायी अरविंद श्रीवास्तव एवं नसीम अख्तर ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सर्वसम्मति से तीन सूत्री मांगों पर चर्चा कई। बैठक में प्रशासन से मिलकर थानाध्यक्ष को यहां से स्थानांतरण करने, सड़क जाम व धरना के दौरान दुकानदारों व जनप्रतिनिधियों पर हुए मुकदमे को वापस लेने तथा अब तक दुकानदारों से मांगी गई रंगदारी व फायरिंग में संलिप्त बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई। बैठक में यह भी बताया कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो गुरुवार से सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें अनिश्चितकालीन बंद कर धरना पर बैठ जाएंगे। इस संबंध में एसडीओ, अंचलाधिकारी और संबंधित पदाधिकारी को आवेदन दिया जा चुका है। ज्ञात हो कि 14 जुलाई की शाम बदमाशों ने रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर दुकानदार शेखर जायसवाल की दुकान पर फायरिंग की थी, लेकिन गोली उन्हें न लगकर एक दुकानदार को लगी थी। फायरिंग के विरुद्ध् दुकानदारों ने 15 जुलाई को अपनी दुकानें बंद कर सड़क जाम व प्रदर्शन किया था। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार के निर्देश पर एएसआइ मोहनलाल पासवान व पुलिस पदाधिकारी ने दुकानदारों और जनप्रतिनिधियों सहित करीब 50 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। बैठक में रहीमुद्दीन खान, दुकानदार एकरामुल हक, वीरेंद्र साह, सुनील कुमार चंदेल,सोनू कुमार, पंकज बर्णवाल, उमाशंकर साह, ओमप्रकाश पांडेय सहित काफी संख्या में दुकानदार उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026