परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र के इस्माइल तकिया मोहल्ले में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। स्वजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के इस्माइल तकिया मो. अली उर्फ मोख्तार के रुप में हुई है।
घटना के संबंध में घायल ने बताया कि गुरुवार की शाम वह मोहल्ले में एक जमीन को देखने गया था। उसी दौरान चार लोग पहुंचे और कहने लगे कि क्यो इस जमीन के पीछे पड़े हो। इस दौरान तू-तू-मै-मै हो गया। इसके बाद एक व्यक्ति अपने कमर से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। जिससे बायां हाथ में गोली लग गई। इसके बाद वे लोग मौके से फरार हो गए। इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…