परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ प्रणव कुमार गिरि की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक में जाति आधारित गणना की सफलता के लिए कई निर्देश दिए गए। बैठक में बीडीओ ने बताया कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र के जातिगत आधारित मकान सूचीकरण और जनसंख्या संबंधित रजिस्टर से मिलान कर लें तथा जातिगत गणना पहले फेज का आनलाइन और रजिस्टर दोनों तरह का मिलान कर लें।
दोनों समान है, या नहीं अगर समान नहीं है, कहीं त्रुटि पाई जाती है तो उसको तुरंत ठीक करें। उन्होंने कहा कि गणना को लेकर छह अप्रैल से 10 अप्रैल तक पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें गणना से संबंधित विभिन्न बातों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा गणना के दारौरान 17 प्रश्नों का जवाब देना है। इस मौके पर जेएसएस कृष्ण कुमार मांझी, जयप्रकाश गुप्ता, अमरेंद्र प्रसाद, पंकज शर्मा, मनोज सिंह, श्यामदेव यादव, दिलनवाज अहमद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…