बड़हरिया: लूट मामले में हिरासत में लिए गए संदिग्ध से सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने की पूछताछ

बड़हरिया पहुंचे एसपी व एसडीपीओ ने की घटनास्थल की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ स्थित श्रेया ज्वेलर्स के मालिक प्यारेलाल साेनी से 30 जनवरी की शाम हथियार के बल पर हुई लूट के मामले में बुधवार की देर शाम एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा और एसडीपीओ श्री जितेंद्र पांडेय बड़हरिया थाना पहुंचे। यहां उन्होंने लूटकांड में हिरासत में लिए एक संदिग्ध बदमाश से आधा घंटे से ज्यादा तक पूछताछ की। इसके बाद थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्री प्रवीण प्रभाकर और मुफ्फसिल थानाध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों से बदमाशों की धर-पकड़ की रणनीति बनाई ।

उन्होंने लूटकांड वहीं एसपी, एसडीपीओ, बड़हरिया थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष,एसआइ श्री राजेश कुमार आदि ने थाना क्षेत्र के पनीसरा स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले का तहकीकात किया। बता दें कि 30 जनवरी की शाम बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी-सिवान मुख्यमार्ग के भलुई गांव के पनीसरा मंदिर समीप दो बाइक सवार चार बदमाशों द्वारा हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से 25 हजार नकद व आठ लाख 66 हजार रुपये के जेवरात की लूट की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026