परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गड़वार पश्चिम टोला निवासी महंत प्रसाद ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि 1 फरवरी को मेरे पुत्र को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया तथा जब हम लोग स्थानीय थाना में आवेदन देने के लिए जा रहे थे तो सभी आरोपी गांव के बाहर हथियार से लैस होकर घेर लिए और धमकी देने लगे कि यदि थाना में आवेदन दोगे तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे.
जिसके बाद हम लोग वापस लौट गए वही संध्या में मेरी पुत्री जीविका में कार्य करती है और घर लौट रही थी तो पुनः सभी लोग हथियार से लैस होकर उसे घेर लिया और गालियां देते हुए उसके साथ अश्लीलता की और उसके पास रखा 35 हजार नगद, सोने के चैन और कान की बाली छीन लिया.वही उन लोगों ने यह भी धमकी दिया है कि यदि तुम थाने में जाओगी तो तुम्हें जान से मार देंगे. पीड़ित मोहन प्रसाद ने एसपी को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…