सीवान में बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार की हत्या

  • जीरादेई थाने के ठेपहां पूर्वांचल टोले के समीप सुनसान जगह पर दिया घटना को अंजाम
  • मृत युवक दोस्त के साथ अपने गांव बंगरा से लौट रहा था शहर स्थित मकान पर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बेखौफ अपराधियों ने बुधवार को दोपहर में जीरादेई थाने के ठेपहां पूर्वांचल टोले के समीप एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मृत्युंजय कुमार पांडे उर्फ मुनू पांडे के रुप में हुई जो जीरादेई थाने के बंगरा निवासी स्वर्गीय रामेश्वर पांडे का पुत्र था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत्युंजय कुमार पांडे अपने मित्र नागेंद्र सिंह के साथ अपने गांव बंगरा घूमने के लिए गए थे. नागेंद्र सिंह ने बताया कि मृत्युंजय कुमार पांडे बंगरा गांव में मार्केट कंपलेक्स बनवा रहे हैं. उसी को देखने के लिए दोनों व्यक्ति गए थे. नागेंद्र सिंह एवं मृत्युंजय कुमार पांडे दोनों व्यक्तियों का गांव बंगरा है तथा शहर के अयोध्यापुरी में दोनों व्यक्तियों का मकान है. नागेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मित्र मृत्युंजय पांडे बाइक चला रहे थे तथा भी पीछे बैठे थे. उन्होंने बताया कि जीरादेई थाने के ठेपहां पूर्वांचल टोले के समीप जब वे दोनों व्यक्ति पहुंचे तो एक आवाज हुई तथा बाइक पलट गई.

उन्होंने बताया कि मैंने समझा कि बाइक का चक्का फट गया. लेकिन उनके सिर से खून निकलने के बाद एहसास हुआ कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों ने मृत्युंजय कुमार पांडे के सिर में गोली मारी है. उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति गोली मारने के बाद आराम से पूर्व दिशा की ओर निकल गए. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी मृत्युंजय कुमार पांडे को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन उपचार के लिए लाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तथा दहाड़ मार कर रोने लगे. घटना के कारणों के संबंध में कुछ भी बताने से परिजन परहेज कर रहे थे. सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित सदर अस्पताल पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026