बड़हरिया: सड़क हादसे में घायल तौसिफ अरमान की इलाज के क्रम में मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया पुरानी बाजार पूरब टोला के स्व. मो. शर्फुद्दीन के पुत्र तौसिफ अरमान (25) की मौत बुधवार की भोर में पीएमसीएच, पटना में इलाज के दौरान हो गयी. विदित हो कि 17 जुलाई को बड़हरिया-बरौली मेन रोड स्थित सुरहियां व तेतहली के बीच खानकाह के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में तौसिफ अरमान गंभीर रुप से घायल हो गया था. परिजनों ने घायल तौसिफ अरमान को सदर अस्पताल, सीवान इलाज के लिए भर्ती कराया था.

जहां के डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए पीएमपीसीएच पटना रेफर कर दिया था. बताया जाता है कि अरमान तेतहली बाजार से अपनी बाइक से घर आ रहा था कि तेतहली खानकाह के पास हरपुर के बाइक सवार से उसकी सीधी टक्कर हो गयी थी. तौसीफ अरमान दो भाइयों में बड़ा था. वह विदेश से अपनी बहन की शादी में भाग लेने आया था व वह हाल में ही विदेश जाने वाला था. अरमान का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों के रुदन-क्रंदन से सबकी आंखें नम हो गयीं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026