बड़हरिया: एक दिन पूर्व लापता मासूम का शव नदी से बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह के रुकूम टोला गांव से एक दिन पूर्व लापता मासूम का शव सोमवार को गांव के समीप बाकी नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गांव के ही शाह मोहम्मद के पुत्र जैद राजा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जैद राजा रविवार की सुबह करीब 11 बजे से घर से गायब था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन उसकी खोजबीन करने लगे। इस मामले में सोमवार की सुबह स्वजन थाना में गुमशुदगी का आवेदन देने की तैयारी में थे तभी एक लड़के ने बाकी नदी में एक शव होने की सूचना ग्रामीणों को दी। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण व स्वजन नदी की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव की पहचान जैद राजा के रूप में हुई।

इस घटना के बाद स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष ने एसआइ पंकज कुमार पांडेय, एसआइ रामविनय शर्मा को दलबल के साथ घटनास्थल पर भेजा। पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुखिया संजय प्रसाद ने मृतक के स्वजनों को ढाढ़स बंधाते हुए प्रशासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि जैद अपने दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। वह गांव के ही सरकारी विद्यालय में कक्षा तीन में बढ़ता था। उसके पिताजी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। जैद की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026