भगवानपुर हाट: 10 वीं की छात्रा को पैड मैन ने दिया साइकिल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में सोमवार को पैड मैन सह आक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्ध सुघरी निवासी गौरव राय ने अपने वादा के अनुसार कक्षा 10 की छात्रा सैयद फिरदौस को साइकिल मुहैया केराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चार माह पूर्व अप्रैल माह में जब इस विद्यालय में सेनेटरी पैड लगाने आए थे तो इस छात्रा को साइकिल देने का आश्वासन दिया था। वादा के अनुसार इस छात्रा को मैंने साइकिल मुहैया कराया। उन्होंने कहा कि अब तक बिहार के विभिन्न विद्यालयों में 182 साइकिल, 123 सेनेटरी पैड मशीन तथा 47 जरूरतमंदों को सिलाई मशीन मुहैया कराया है।

उन्होंने कहा कि वह इस मिशन को आगे ले जाना चाहते हैं। उन्होंने छात्रा सैयद फिरदौस की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय भीष्मपुर, उच्च विद्यालय माघर तथा उच्च विद्यालय हिलसड़ में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन लगाया है। इस अवसर पर प्राचार्य लालबाबू कुमार ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में गौरव राय का योगदान अनुकरणीय है। इस अवसर पर शिक्षाविद् अरविंद कुमार, शिक्षक राजीव कुमार ठाकुर सहित अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थीं। इस अवसर पर छात्रा सैयद फिरदौस ने कहा कि यह साइकिल उसके पढ़ाई में काफी सहयोग प्रदान करेगा। उसने इसके लिए आक्सीजन सह पैड मैन के प्रति आभार व्यक्त की। ज्ञात हो कि छात्रा सैयद फिरदौस काफी गरीब परिवार से आती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026