परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड उपप्रमुख रामकली देवी के पुत्र सत्येंद्र साह एवं बीडीओ प्रणव कुमार गिरि के बीच 22 जुलाई को हुए नोकझोंक का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों तरफ से थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने थाना में आवेदन देकर उपप्रमुख रामकली देवी के पुत्र सत्येंद्र साह के खिलाफ अपने चेंबर में घुसकर दुर्व्यवहार व मारपीट करने का प्रयास करने, कार्यालय में आकर कर्मियों को धमकाने तथा कर्मियों से रुपये की मांग, प्रखंड उप प्रमुख का फर्जी हस्ताक्षर कर कई योजनाओं का गलत ढंग से लाभ लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है।
वहीं उप प्रमुख रामकली देवी ने थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपने पुत्र सत्येंद्र साह के साथ कार्यालय में घुस दुर्व्यवहार व मारपीट करने तथा गले से सोने की चेन जिसकी कीमत 80 हजार रुपये है छीन लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…