दारौंदा: बीडीओ ने चार पंचायतों के मतदान केंद्र का किया भौतिक सत्यापन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने सोमवार को प्रखंड के कोड़ारी कला, बगौरा, शेरही एवं हड़सर पंचायत स्थित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान हड़सर में बूथ संख्या 217 से 225 तक, कोड़ारी कला में बूथ संख्या 271 से 286 तक, बगौरा में बूथ संख्या 294 से लेकर 302 एवं शेरही में बूथ संख्या 287 से 293 तक के मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधाएं की जांच की। बीडीओ ने कहा कि मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए पहुंच पथ की स्थिति के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप, शेड एवं भवन की स्थिति की जानकारी आवश्यक है ताकि चुनाव से पहले उसे दुरुस्त कराया जा सके।

इस मौके पर बीएलओ मिथिलेश सोनी, विनोद कुमार सिंह के अलावा सेविका- सहायिका, विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर बीडीओ ने बूथों के भौतिक सत्यापन के क्रम में मध्य विद्यालय बगौरा पहुंची। वहां उन्होंने बच्चों को समसामयिकी संबंधित जानकारी दी एवं कई प्रश्न भी पूछे। वहीं बच्चों ने बीडीओ द्वारा बिहार संबंधित विषय के बारे में पूछे गए सवालों को सहजता से उत्तर दिया। इससे बीडीओ संतुष्ट दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026