परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया मंगलवार की दोपहर एक्सिस बैंक से पैसा निकाल कर जा रही थाना क्षेत्र के एक महिला से झपट्टा मारकर बदमाशों द्वारा 15 हजार रुपये की छिनताई कर लेने मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बड़हरिया बाजार के भोलू शॉप दुकानदार सहित करीब दर्जनों दुकानदारों ने बताया कि थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित ब्लॉक रोड मे महिला से उच्चकों ने 15 हजार रुपये झपटा मारकर छीन लिया.
महिला एक्सिस बैंक से पैसा उठाकर बाजार करने हेतु बड़हरिया आई थी. उससे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर उसका थैला छीन लिया व फरार हो गया. महिला द्वारा बहुत शोर मचाया गया. लेकिन कोई मदद करने नहीं पहुंचा. तब तक अपराधी आराम से फरार हो गये.पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के तेतहली गांव की रहने वाली है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…