परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय के कपिया निजामत के वार्ड संख्या सात में मंगलवार को चाकू मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई है. मृतका उसी वार्ड के रामनारायण सिंह की पत्नी 50 वर्षीय रामावती देवी है. जबकि अपराधी नजदीक के ही रमेश यादव का पुत्र अनुज यादव है. पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध मे बताया जाता है कि मृत महिला कपिया निजामत गांव स्थित रेलवे ढाला के समीप रामजानकी मंदिर परिसर में बैठी थी.
तभी अपराधी ने महिला पर पीछे से वार कर दिया. हमलावर ने महिला को पीठ में तीन बार चाकू से प्रहार किया. चाकू लगने से घायल महिला तड़पने लगी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहा गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने महिला को सीवान रेफर कर दिया. सीवान जाने के क्रम में रास्ते मे ही महिला की मौत हो.इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…