बड़हरिया: दुकानदार ने दबंग पर लगाया दुकान से नगद सहित लाखों की संपत्ति उठा लेने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सानी कुड़वां निवासी व पुरैना बाजार स्थित शर्मा फेब्रिकेटर दुकान के मालिक उमेश शर्मा ने पुलिस को आवेदन देकर दबंगों पर अपनी दुकान से 81 हजार रपये नगद,वेल्डिंग मशीन,लोहा काटने की मशीन, दो ग्रिंडिंग मशीन, दो क्विंटल इंगल सहित लाखों की संपत्ति उठा ले जाने का आरोप लगाया है.उन्होंने इस संबंध में थाना क्षेत्र के भामोपाली के एक दबंग पर उन सामानों को अपने ट्रैक्टर पर लाद कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि रविवार की शाम मैं अपनी दुकान में बैठकर काम कर रहा था,तभी भामोपाली के एक दबंग 15-20 लोगों के साथ आया व ट्राली बनाने की बात करने लगा.

मैंने कहा कि पहले पिछला हिसाब क्लीयर कर दीजिए.इस पर दबंग ने भड़कते हुए दुकान के अंदर घुस गया व कहा कि लोहार- चमार होकर जुबान लड़ाता है. उन्होंने दुकान के अंदर घुसकर 81 हजार रुपये सहित उक्त सामान ट्रैक्टर पर लदवा लिया व लेकर चले गये. साथ ही, जाते वक्त धमकी गयी कि केस किया तो जान से मार देंगे व तुम्हारे परिवार को अंजाम भुगताना होगा. उन्होंने पुलिस से अपनी जानमाल की रक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ व घटना की जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024