परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है अम्लोरी सरसर के सभी ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों की पहचान दरौदा थाना क्षेत्र के रामा छपरा गांव निवासी बेवी देवी, किशोर देवी और रघुवीर कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग थावे मंदिर में दर्शन के लिए गए थे और वापस लौट रहे थे अभी वह अमलोरी सरसर गांव के समीप पहुंचे तब तक सीवान की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही.
ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को रेफर कर दिया गया. जबकि एक का इलाज चल रहा है. यह भी जानकारी मिली है कि दस दिन पूर्व ही नई शादी हुई थी और शादी के बाद वे लोग मंदिर में दर्शन के लिए गए थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…