बड़हरिया: विद्यालय का ताला तोड़ 50 हजार की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुवा पट्टी स्थित मध्य विद्यालय में गुरुवार की रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ दो बाल्टी, कागजात, 10 बोरी सीमेंट, राड समेत करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार काे हुई जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे।

इस मामले में प्रधानाध्यापिका संगीता देवी ने बताया कि विद्यालय के शौचालय का निर्माण किया कराया जा रहा था। इसके लिए राड व सीमेंट रखे गए थे जिसे चोरों ने चोरी कर ली। उन्होंने कहा कि आए दिन शरारती तत्व विद्यालय के पास शराब व नशीला पदार्थ का सेवन करते हैं। इस पर काई ध्यान नहीं देता। इस मामले में घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी है। समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026