रघुनाथपुर: बीसीओ ने आश्वासान दे व जूस पिला तोड़वाया अनशन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के निखती कला पैक्स अध्यक्ष पर धान की खरीदारी नहीं करने एवं मनमानी करने का आरोप लगा किसानों द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन किया गया था। किसानों ने पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन पदाधिकारियों को दिया था। इसकी सूचना पर सिसवन बीसीओ रेयाज अहमद ने पहुंच किसानों को उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर तथा जूस पिला अनशन तोड़वाया।

मालूम हो को किसान पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान नहीं खरीदे जाने और धान की खरीदारी में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगा जय किसान आंदोलन के बैनर तले किसान दीपक सिंह, रत्नेश्वर समेत अन्य किसान अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठे थे। शुक्रवार की देर शाम बीसीओ द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी से वार्ता कर तथा किसानों को समझा-बुझा अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर सदर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जुबेर अहमद, ऋण पदाधिकारी रंजीत सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजू सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024