बड़हरिया: कोरोना को लेकर मुहर्रम के जुलूस पर रहेगी रोक

  • मुहर्रम के सातवीं को मंटी के दिन दो लोगों को ही इस कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही गई
  • मुहर्रम को लेकर शांति समिति का आयोजन
  • पर्व आपसी एकता व भाईचारा का प्रतीक है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने की। मुहर्रम को लेकर आपसी भाईचारा व एकता के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को लेकर आपसी सहमति बनी। एसडीओ रामबाबू बैठा ने पर्व के दौरान आपसी एकता और भाईचारा को बनाए रखने की बात कही। कहा कि सभी मजहब आपसी एकता और भाईचारा के प्रतीक हैं। जिसका पालन करना सबका कर्तव्य है। एसडीओपी जितेंद पांडेय ने कहा कि अगले वर्ष जिस तरह सभी ने पर्व को मनाया, उसी तरह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पर्व मनाना है। कहा कि मुहर्रम को लेकर सामूहिक आयोजन, जुलूस व ताजिया मेले पर रोक है। मुहर्रम के सातवीं को मंटी के दिन दो लोगों को ही इस कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही गई।

पर्व के दिन मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसबल की तैनाती की जाएगी। सीओ व थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी व क्षेत्र में विशेष नजर रखी जायेगी। वरीय पदाधिकारियों ने इसके निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसआई राजेश कुमार, एएसआई शैलेन्द्र राय, मो. सैयद हसन, राजकुमार कश्यप, शैलेश कुमार सिंह, अमित वर्मा, एसएम फजलेहक, इम्तेयाज अहमद खान, एकरामुल हक, आनंद सिंह, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, सुनील चंद्रवंशी, मुमताज अंसारी, अरमान खान, डॉ. अमीरुल हक, जकरिया खान, संतोष यादव, रिंकू तिवारी, राजेश सिंह उर्फ बबलू सिंह, मुखिया डॉ. वीरेंद्र यादव, रामबालक सिंह, दाउद खान, सीताराम पासवान, हरजीत मांझी, प्रेम प्रकाश सोनी, तारकेश्वर मिश्रा व लियाकत अली थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026