Categories: छपरा

छपरा: ऑर्केस्ट्रा के साथ धूमधाम से निकली शवयात्रा, डांसर के साथ नाचते हुए श्मशान घाट पहुंचे परिजन

छपरा: बिहार के सारण जिले में रहने वाले एक शख्स ने बड़े ही धूमधाम के साथ अपने पिता की शव यात्रा निकाली। दरअसल, 104 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले बुजुर्ग की शवयात्रा को परिवार ने यादगार बनाने की सोची। उन्होंने गाजे-बाजे के साथ बुजुर्ग को अंतिम विदाई दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

एकमा प्रखंड के साधपुर में बुजुर्ग की शव यात्रा में परिजनों ने भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। मृतक भोला यादव की मौत का गम ऑर्केस्ट्रा के जरिए खुशी में बदल गया। बताया जा रहा है कि रविवार को भोला यादव की मौत हुई थी। उनकी शवयात्रा को जब धूमधाम से निकाला गया तो लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर डांसर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगा रही है। वहीं नीचे शव को कंधा देते हुए लोग भी उसके साथ झूम रहे हैं। शव यात्रा साधपुर से निकलकर डुमाई गढ़ शमशान घाट पहुंची। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। भोजपुरी गानों पर डांस करने वाले लोगों के चेहरे पर किसी तरह की कोई मायूसी या दुख नजर नहीं आया।

वहीं वायरल वीडियो पर परिजनों का कहना है कि उनके परिवार का सदस्य 104 साल की उम्र में दुनिया से गया। ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा को यादगार बनाने के लिए उन्होंने ऐसा किया। भोला यादव अपने चार पुत्रों के साथ नाती-पोते का भरा पूरा खुशहाल परिवार छोड़कर गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024