बड़हरिया: मथुरापुर से चोरों ने उड़ाई लाखों की संपत्ति

  • घर में सोए लोगों को बाहर से किया बंद
  • पुराने घर के सहारे घरों में घुस गए चोर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर पश्चिम टोला गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने पुराने मकान से नए मकान के आंगन में उतर कर घरों में सोए लोगों को बाहर से बंद कर आसानी से दो कमरे से लाखों के सामान की चोरी कर ली। परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई जब घर के अंदर सामान बिखरा हुआ दिखा। यह मथुरापुर गांव में लगातार दूसरी बार चोरी की घटना है।

जिससे गांव में भय कायम है। बताया जाता है कि मथुरापुर के जानकी सिंह के पुत्र राजेश सिंह का परिवार भोजन करने के बाद दोनों कमरे में सोने चला गया। तभी, पुराने घर के सहारे चोर घर के आंगन में उतर कर जिसमे सभी लोग सोये हुए थे उसको बाहर से बंद कर दिया। दो घरों के दरवाजे के ताला को तोड़ सोने चांदी के आभूषण जिसकी कीमत 60 हजार, नगद 10 हजार, एक सैमसंग का मोबाइल, कपड़ा, दो सूटकेश सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026