परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-सीवान मुख्यमार्ग पर पड़ौली गांव के समीप शनिवार की दोपहर आमने-सामने बाइक की टक्कर में दोनों के चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में स्थानीय थाना के रसूलपुर गांव का रामबेलास साह व महाराजगंज थाना के रामापाली गांव निवासी आलोक कुमार यादव शामिल हैं। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को जख्मी हालत में सीएचसी में भर्ती कराया।
लेकिन, डॉक्टरों ने दोनों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार रामबेलास साह अपनी बाइक से पचरुखी से दरौंदा की तरफ अपने घर जा रहा था। जबकि आलोक अपनी बाइक से दरौंदा से सीवान की तरफ जा रहा था। इसी बीच पड़ौली मोड़ के समीप दोनों बाइक चालक अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गये।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…