परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के बड़हरिया मुख्यालय स्थित बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग पर विकास प्रेस व एक्सिस बैंक के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक वृद्ध की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद तीनों बदमाशों फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा निवासी दीनानाथ सोनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। स्वजनों ने बताया कि दीनानाथ सोनी जामो थाना के माधोपुर स्थित अपनी बेटी के घर सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने आये थे। समारोह समापन के बाद मंगलवार को बड़हरिया के एक्सिस बैंक के सामने अपनी दूसरी पुत्री के घर आ गए और मंगलवार की शाम अपनी बेटी के सुसराल की दुकान पर जाकर बैंठे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से उनके सिर में गोली मार पिस्टल लहराते हुए जामो की तरफ फरार हो गए। सूचना को पाकर थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एएसआई शैलेंद्र राय, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचे और घायल को अस्पताल लाया।
2004 में हुई थे बेटा की हत्या
स्वजनों ने बताया कि मृतक के पांच बेटी एवं दो बेटे हैं। मृत दीनानाथ सोनी ने अपने पांचों बेटी की शादी कर दी है। वहीं 15 वर्ष पूर्व दीनानाथ सोनी के एक पुत्र की शहर के कचहरी रोड में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि दूसरे पुत्र से भूमि विवाद चल रहा था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…