छपरा: गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव की एक नव विवाहिता शादी के पांच दिन बाद ही ससुराल से प्रेमी संग फरार हो गई। बताया जाता है कि सारण जिले के इसुआपुर थाना के निपनिया गांव निवासी मदन दास की बेटी पूजा की शादी बीते एक दिसम्बर को गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाने के सुपौली गांव के लक्ष्मण साह के पुत्र राहुल कुमार के साथ हुई थी। शादी के पांच दिन बाद ही राहुल के मोबाइल पर एक कॉल आया और बोला गया कि मैं पूजा के मायके से बोल रहा हूं
उससे बात करवाइए। उसके बाद राहुल ने अपनी पत्नी को मोबाइल दे दिया और पूजा बात करने लगी। इसके बाद उसकी पत्नी उसी रात अपने ससुराल से अस्सी हजार नगदी और आभूषण लेकर फरार हो गई। मामले में नव विवाहिता के पति राहुल कुमार के बयान पर सिधवलिया थाना में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के सुभाष साह के पुत्र अभिषेक साह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…