बड़हरिया: आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में तीन घायल, दो रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में 14 मई की रात आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों में दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह निवासी वीरेंद्र प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार, बलराम के पुत्र नीरज कुमार और जवाहर साह के पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में नीरज कुमार एवं जयप्रकाश का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस मामले में घायल रोहित कुमार के बयान पर पांच लोगों को नामजद तथा 12 अज्ञात के विरुद्ध थावे थाना में प्राथमिकी कराई गई है।

इसमें लकड़ी निवासी मो. नेयाज, पवन कुमार, लकड़ी खुर्द निवासी अफताब, इजमाली निवासी मो. बिलाल और फैयाज नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार प्रेषण तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस दो गोली, एक मैगजीन, एक बाइक और कार जब्त कर ली है। बड़हरिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। वहीं थावे थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में 14 मई की रात शादी समारोह में उक्त सभी लोग शामिल होने गए थे। इस दौरान आपसी विवाद को ले दो पक्षों में झड़प हो गई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024