देश में अमन शांति व भाइचारे की कामना
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के हरदोबारा पंचायत के बभनबारा शरीफ में सोमवार की रातसैयद नुरुल हक हैदर बख्श काा सालाना उर्स पाक मनाया गया। इसमें स्थानीय समेत यूपी, बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, नेपाल समेत अन्य जगहों से काफी संख्या में जायरीनों ने शिरकत की तथा शरीफ कुरान पाक के तिलावत कर और देश एवं राज्य में अमन शांति मोहब्बत भाईचारा की दुआ मांगी।
इस अवसर पर खानकाह के सज्जादा नशीन, सैयद नूर आलम साहब ने कहा कि क्षेत्र में शांति, प्रेम, सद्भाव का संदेश फैलाने में सूफी संतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान जायरीनों ने चादरपोशी भी की। इस मौके पर जिला परिषद सोहेल अहमद, कामरानुल हक, पूर्व जिला पार्षद एहतेशामुल हक सिद्दीकी, मुखिया फसीजम्मा, खुर्रम याहिया, उमैरूल हक, दिलशादूल हक समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…