परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बड़सरा गांव में रविवार की रात तेज गर्जन हवा-पानी से एक विशाल पीपल पेड़ की डाली बड़हरिया-मीरगंज पथ पर गिर गई जिससे आवागमन बाधित हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बड़हरिया- मीरगंज मुख्य पथ पर बड़सरा गांव के समीप रविवार की रात तेज गर्जन व आंधी के साथ वर्षा होने लगी। इस दौरान सड़क किनारे एक विशाल पीपल पेड़ की डाली सड़क पर गिर गई।
समाचार प्रेषण तक डाली को नहीं हटाया गया था। इस कारण आवागमन बाधित रहा। वहीं दूसरी ओर वर्षा होने से तापमान कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। किसान अपने खेतों की जुताई करने में जुटे रहे। इस संबंध में अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गय, लेकिन प्रयास असफल रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…