हसनपुरा: कोरम के अभाव में नपं की दूसरी बैठक स्थगित

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा कार्यालय परिसर में सोमवार को चेयरमैन बेबी गुप्ता की अध्यक्षता व ईओ हरिश्चंद्र प्रसाद की उपस्थिति में 2023-24 बजट पारित को ले एक बैठक की गई। बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। सोमवार बजट पारित करने के लिए सभी वार्ड पार्षदों को वाट्सएप और नोटिस को तामिला कराया गया था। इसमें चेयरमैन सहित सात वार्ड पार्षद उपस्थित हुए, जबकि उप चेयरमैन सहित 11 वार्ड पार्षद का सहयोग नहीं मिला।

ईओ हरिश्चंद्र ने बताया कि अगर चेयरमैन से किसी बात की शिकायत है तो सभी लोग उपस्थित होकर आपस में बैठकर बात कर इसका हल निकाल सकते हैं। जब तक सभी वार्ड पार्षद बैठक में उपस्थित नहीं होंगे, विकास की बात करनी बेमानी होगी। एक बार पुन: बैठक आयोजित कर बजट पारित किया जाएगा। बैठक में फूलमती देवी, राधिका देवी, अनीता देवी, विद्यावती देवी, खुर्शेद अली, शाहिद सिद्दीकी व अजमेरी खातून आदि उपस्थित थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026