परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया पुलिस को गुरुवार की रात में एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नवलपुर व बहुआरा गांव में छापेमारी कर एक कार्बाइन, एक देशी कट्टा व गोली बरामद कर लिया है. इसके साथ ही, पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात में विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बहुआरा गांव में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एएसआइ शैलेश कुमार सिंह आदि ने दलबल के साथ एक घर में छापेमारी की, जहां एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया. बहुआरा गांव से गिरफ्तार युवक की निशादेही के आधार पर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में छापेमारी कर युवक के साथ एक कार्बाइन व जिंदा गोली को बरामद कर लिया.
हालांकि पुलिस इस बारे में बताने से परहेज कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को इस बड़ी कामयाबी से क्षेत्र में हो रही घटनाओं की कई सुराग मिलने की उम्मीद है. हालांकि इस मामले में किसकी गिरफ्तारी हुई है,यह बताने से पुलिस गुरेज़ कर रही है.साथ ही, पुलिस इसकी अधिकारिक पुष्टि भी नहीं कर पा रही है.इधर पुलिस तीन दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के शिवधारी मोड़ से एक बाइक चोर की निशानदेही पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस हथियार की बरामदगी से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. इधर पुलिस दोनों गिरफ्तार युवकों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…