परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार को देर रात टारी में एक तिलक समारोह से वापस लौट रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलल गया. इस घटना में टेंपो में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए. वहीं एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी. टेंपो पलटने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी का प्राथमिक उपचार हुआ. इस घटना में मृतक की पहचान असांव थाने के शिवरी गांव निवासी मंजीत राय के रुप हुई.
वह अपने ससुराल थाना क्षेत्र के अमहरा निवासी दीनानाथ भर की पोती के तिलक थाना क्षेत्र के भाटी गांव में सीताराम भर के यहां शामिल होने गया था. तिलक समारोह संपन्न होने के बाद टेंपो से सवार होकर घर लौट रहा था. इसी दरम्यान पंजवार गांव के समीप टारी-फुलवरिया नहर के मुख्य सड़क पर नहर में टेंपो पलट गया. जिसमें मंजीत राय की मौत हो गई. इस घटना में पचबेनिया निवासी सुभाष राजभर, रघुनाथपुर के अमहरा निवासी शिवजी भर, मंगरु भर, छोटे लाल भर, रौसन भर सहित अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…