बड़हरिया: अनियंत्रित ट्रक ने पेड़ में मारी टक्कर, लाखों की क्षति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के शहवाचक मोड़ के समीप सिटी हार्डवेयर दुकान के सामने सोमवार की देर रात्रि एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुए हार्डवेयर दुकान में टक्कर मार दिया जिससे दुकान में रखे करीब दो लाख का मार्बल क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक गुवाहाटी से आजमगढ़ हरा मिर्च लेकर जा रहा था। इस दौरान थाना क्षेत्र के शहवाचक चौक के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कदम के पेड़ से टकराते हुए सिटी हार्डवेयर दुकानमोड़ पर अनियंत्रित हो गया। जिससे कदम के पेड़ सहित मार्बल दुकान में टक्कर मार दिया जिससे दुकान में रखे करीब दो लाख का मार्बल क्षतिग्रस्त हो गया।

मार्बल व्यवसायी मोहम्मद नेमत अली ने कहा कि मेरा सीसीटीवी कैमरा बता रहा है कि घटना रात्रि 1:30 बजे की घटी है जिसमें मेरी चारदीवारी सहित दो लाख के मार्बल का नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस घटना में मिनी ट्रक के चालक व खलासी घायल हो गए थे जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उनका इलाज कराया गया। इलाज कराने के बाद चालक व खलासी अपने घर चले गए। जबकि गाड़ी घटनास्थल पर ही खड़ी है। इलाज के दौरान चालक ने बताया कि गाड़ी आगरा की है जिसे पर गुवाहाटी से हरी मिर्च लादकर आजमगढ़ पहुंचाया जा रहा था। समाचार प्रेषण तक पुलिस को सूचना नहीं थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026