दारौंदा: बिहार दिवस पर विद्यालयों में होगा वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार दिवस के अवसर पर जिले के सभी मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि इस वर्ष बिहार दिवस का थीम सात निश्चय भाग-2 युवा शक्ति बिहार की प्रगति निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर “बिहार दिवस 2023” का आयोजन 22 मार्च को किया जाना है। इसके लिए विद्यालय एवं प्रखंड स्तर पर निम्नांकित तिथियों की गतिविधियों कराई जानी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराते हुए चयनित प्रतिभागियों की सूची प्रखंड संसाधन केंद्र को उपलब्ध कराएंगे।

पेंटिंग थीम युवा शक्ति बिहार की प्रगति सूखा एक गिला कचरा निपटान, श्रम-युवा शक्ति बिहार की प्रगति पर बच्चों द्वारा भाषण दिया जाएगा। नुक्कड़ नाटक, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह उन्मूलन, नशा मुक्ति आदि पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, बांसुरी वादन, हारमोनियम वादन आदि बजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर 16 मार्च को उक्त प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए सभी विद्याओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों की सूची हार्ड एवं साफ्ट कापी में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रखंड स्तर पर वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराते हुए चयनित प्रतिभागियों की सूची 16 मार्च को अपराह्न तीन बजे तक अचूक रूप से हार्ड एवं साफ्ट कापी में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित होगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024