✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के मध्य सह उच्च विद्यालय रामपुर में 10 जुलाई को बच्चों के विवाद में कक्षा सात के छात्र पंकज कुमार की मौत हो गई थी। इस मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सिवान ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र प्रसाद एवं शिक्षक मो. खलील को निलंबित कर दिया था। इसके बाद ग्रामीण विद्यालय में कार्यरत अन्य सभी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग पर अड़ गए तथा इनके स्थानांतरण होने तक विद्यालय में पठन-पाठन बाधित रखने का निर्णय लिया।
इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान सह बड़हरिया प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय के आदेश पर 26 जुलाई को यहां नौ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालय में पठन-पाठन आरंभ हो गया। लेकिन, विभाग आदेश के बावजूद भी अब तक पांच शिक्षक की योगदान कर पाए हैं। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णा कुमार ने प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर योगदान नहीं करने वाले शिक्षक प्रदीप कुमार राम, शिक्षिका अनीता कुमारी, शमीम अख्तर और शिवचंद यादव को शीघ्र योगदान कराने को ले आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि इस विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक का संचालन होता है। इसमें शिक्षक की कमी के कारण पठन-पाठन में परेशानी होती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…