✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चैन छपरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने तीन घरों से नकद समेत करीग साढ़े पांच लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात चैन छपरा निवासी सुदामा महतो के घर के परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद छत पर सो रहे थे तभी चोर पीछे के दरवाजा के सहारे आंगन में उतर गए और कमरे में प्रवेश कर ट्रंक का ताला ताेड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, आभूषण समेत पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली।
इसके अलावा चोरों ने मोहन महतो के घर से करीब 20 हजार रुपये की साड़ी तथा लालबाबू महतो के घर से 30 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी स्वजनों को मंगलवार की सुबह हुई तो घर में सामान इधर-उधर बिखरा देखा हतप्रभ हो गए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। समाचार प्रेषण तक पीड़ितों द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था। वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…