बड़हरिया: टै्रक्टर की बैट्री चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, चाकू से हमला कर दो हुए फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में शुक्रवार की देर रात में ट्रैक्टर की बैट्री की चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि दो युवक चाकू का भय दिखा भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े युवकों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के मुन्ना साह एवं अर्जुन पासवान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात कुछ युवक अवधेश सिंह के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर से बैट्री की चोरी कर पुल के नीचे रख दिए तथा पुन: पिंटू सिंह के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर की बैट्री खोल रहे थे। तभी इसकी भनक मिलते ही पिंटू सिंह घर से बाहर निकले तथा अन्य ग्रामीणों की मदद से उक्त युवकों का पीछा किया। इस इस क्रम में पिंटू सिंह ने ग्रामीणों मदद से दो युवकों को पकड़ लिया जबकि जब दो युवक पिंटू सिंह पर चाकू से हमला कर फरार हो गए, इस घटना में पिंटू सिंह ने बाल-बाल बच गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ पिटाई की तथा घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पीएसआइ अर्चना कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच पकड़े गए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना लेकर चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके पूर्व गांव के हरेंद्र साह, रमेश सिंह की वाहन से बैट्री, लौवान निवासी बाबुद्दीन अहमद और शहाबुद्दीन के घर के सामने खड़ी गाड़ी से बैट्री, स्टेपनी, कुड़वा निवासी अरबी अली, अमजद अली, रानीपुर निवासी सोनू अहमद समेत अन्य लोगों की गाड़ी की बैट्री चोरी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा रात्रि गश्त नहीं करने से बदमाशों को मनोबल बढ़ता जा रहा है तथा क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026