परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने आवास पर शनिवार को भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों के साथ बैठक की। इसके पूर्व रामचरितमानस ग्रंथ की पूजा की गई। इस मौके पर लोगों के बीच रामचरित मानस पुस्तक का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का अपमान सनातन धर्म के प्रति अपमानजनक है जो हिंदू समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति करने वालों ने रामचरितमानस का जो अपमान किया है वह कतई बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। शिक्षा मंत्री ने सनातन धर्म का अपमान कर वोट बैंक का काम किए हैं। यह वास्तव में वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी के सनातन धर्म के प्रति अपमान करने से सनातन कमजोर नहीं हो सकता। भाजपा नेता ने कहा कि समाज को तोड़ने का सपना साकार नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर नहीं हो सकते वह वास्तव में चांद मोहम्मद हैं। इस मौके पर सुनील चंदेल, वीरेंद्र मिश्रा, भगवान दास, रामनाथ साह, राजेश गिरि आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…