परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग के करबाला बाजार पुलिया के समीप मंगलवार की दोपहर में दो पक्षों में जमीन के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दंपती को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल लौवान के निर्मल शर्मा के पुत्र संतोष शर्मा और उनकी पत्नी मीना देवी हैं। दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से परिजन इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी के डॉक्टर ने दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सदर अस्पताल में दंपती का इलाज चल रहा है। घायल संतोष शर्मा ने बताया की उसके पट्टीदार श्रीकांत शर्मा से जमीन का विवाद कई वर्षों से चल रहा है।
इस विवाद को लेकर 25 दिन पहले भी दोनों पक्षो में विवाद हुआ था। इस जमीन के विवाद को लेकर स्थानीय थाने में कई बार आवेदन भी दिया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने की पुलिस एकबार भी स्थल पर जांच करने नहीं पहुंची। पीड़ित परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती तो यह नौबत नहीं आती। जमीन विवाद को लेकर एक सप्ताह पहले पंचायती भी हुई थी। इधर, घायल संतोष शर्मा की पत्नी मीना देवी ने थाने में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के रमाकांत शर्मा, दीपक शर्मा व नीरज शर्मा को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…