महाराजगंज: किसानों के समर्थन में भारतीय किसान संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

  • केन्द्र व राज्य सरकार के समक्ष रखी गई कई मांगें
  • लागत के आधार पर मूल्य तय करने की वकालत

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय के प्रखंड परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पंकज कुमार विद्यार्थी ने किया किया। संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय किसान संघ गैर राजनीतिक संघ है। किसानों की हित में काम करना संघ का प्रथम दायित्व है। संघ के आह्वान पर पूरे देश में धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों के समर्थन में आयोजित धरने में बिहार सरकार से सात व केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुख चार मांगे रखी गई।

उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में किसानों की उपज में लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य तय किया जाए, न्यूनतम समर्थन मूल्य से बिक्री को अपराध माना जाए, रद्द कृषि कानून में सुधार कर लागू किया जाए, किसानों के लिए योजना बनाने वाली समिति में किसान संगठनों को शामिल किया जाए, नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था, सिंचाई के लिए बिजली फीडर चालू हों, नीलगाय व जंगली जानवरों से निजात, चीनी मिल लगाने, पीएम फसल बीमा योजना लागू करने, किसान अनुदान को पारदर्शी बनाने व प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग रखी गई। मौके पर दिलीप कुमार भारती, चुनचुन सिंह, रामानंद राम, शशि भूषण सिंह, कामता सिंह, अमरनाथ सिंह, संतोष कुमार, उपेंद्र पड़ित, सोनू दूबे, मृत्युंजय सिंह, अजय महतो व हरेकृष्ण उपाध्याय थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026