बड़हरिया: जल निकासी नहीं होने से सड़क पर जल जमाव, लोग परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर पंचायत के सदरपुर-बालापुर मुख्य पथ पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रास्ते से करबला, रानीपुर समेत कई गांवों के लोग प्रतिदिन आते जाते हैं। बताया जाता है कि सड़क किनारे नाला नहीं बनाने तथा जल की निकासी व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरों एवं बरसात का पानी इस पर एक से दो फीट जम जाता है। इस कारण वाहन चालक एवं पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना है। इसमें कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं।

सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, रामेश्वर यादव, हरेंद्र सिंह, लालबाबू सिंह, अंचित प्रकाश रंजन, निर्झर सिंह, प्रवीन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क से पानी का निकासी नहीं होने से सड़क पर ही जल जमाव होता है। पानी का निकासी का स्थायी समाधान नहीं होने कारण वर्षा का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। जल जमाव होने से सबसे अधिक महिला तथा बच्चों को होता है। इस समस्या का समाधान करने में ना जनप्रतिनिधि रुचि ले रहे हैं और ना ही प्रशासन। इससे ग्रामीणों में रोष है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024