परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में किसानों के बीच मुख्य मंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत धान बीज का वितरण किया गया था जो नर्सरी में अंकुरित नहीं हुए। इससे किसान अपने को ठगी महसूस कर रहे हैं। बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड द्वारा आपूर्ति की गई बीज से किसानों को काफी आशा थी, लेकिन इस बार किसान इस बीज को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। सरकार के नियमों के अनुसार मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत दी जाने वाली बीजें राजेंद्र नीलम के नाम से था जो प्रति राजस्व ग्राम दो किसानों को छह किलोग्राम की दर से देना था।
इस योजना के तहत किसानों को 90 प्रतिशत मूल्य की छूट थी। मोरा निवासी किसान मालिक सिंह, रामपुर लौवा निवासी संजय शर्मा तथा सोंधानी निवासी राम दर्शन पंडित ने बताया कि अब कृषि कार्यालय से मिले बीज ही घटिया साबित हो जाए तो किस पर विश्वास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बीज को नर्सरी में डालने से पहले वे लोग नर्सरी की जोताई, उर्वरक, सिंचाई आदि पर किए गए खर्च बेकार साबित तो हुए ही इसके साथ ही समय भी बर्बाद हो गया। रामदर्शन पंडित ने कहा कि जब इसकी शिकायत किसान सलाहकारों से की जा रही है तो वह हड़ताल पर होने की बात कह जवाब देने से बच रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…