बड़हरिया: कार के धक्के से महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग के कुडवां बाजार के समीप पूजा करने जा रही महिला की अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका कुडवां गांव के इंद्रजीत सिंह की पत्नी रीना देवी थीं। वह शनिवार की सुबह छह बजे बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग के कुडवां गांव के पास बासुदेव बाबा के स्थान पर पूजा करने गई थी। रीना देवी पूजा स्थान पर खड़ी ही थी कि सीवान से बड़हरिया की तरफ से तीव्र गति से आ रही कार ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।

घायल महिला को इलाज के लिए सीवान ले जाने के क्रम में रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने पहुंच मामले की छानबीन की और गाड़ी को जब्त कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव जैसे ही कुडवां गांव पहुंचा। परिजनों के क्रंदन से गांव में मातम छा गया। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्री हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024