दरौंदा: बाइक सवार अपराधियों ने की वृद्ध की गोली मार हत्या

  • इलाज के लिए ले जाने के दौरान हुई मौत
  • कंगाली छपरा गांव के समीप हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा गांव के समीप शनिवार की सुबह बाइक पर सवार अपराधियों ने एक वृद्ध को गोली मार दी। गोली लगने से घायल व्यक्ति की गोरखपुर ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक कंगाली छपरा निवासी देवशरण सिंह (62 वर्ष) थे। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि देवशरण सिंह शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे गांव की जनवितरण की दुकान से किरासन ले जाने आए थे। तेल लेने के बाद वे अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कंगाली छपरा नहर पुल के समीप सुनसान जगह पर पहुंचे। तभी पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी उनके समीप आए। समीप आते ही अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही देवशरण सिंह अपनी स्कूटी लेकर सड़क के किनारे गिर गए।

वे बुरी तरह घायल हो गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी वापस करसौत नहर की तरफ भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान पहुंचाया। जहां से उन्हें चिंताजनक स्थिति में गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जाने के क्रम में मीरगंज के समीप उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, एसआई अमित कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने में जुट गई। तभी एसडीपीओ महाराजगंज पोलस्त कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीपीओ ने मृतक के परिजन से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया

कंगाली छपरा निवासी देवशरण सिंह की हत्या के बाद एसडीपीओ महाराजगंज पोलस्त कुमार व दरौंदा पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने गांव के ही तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस महिलाओं को दरौंदा थाने लाई। जहां एसडीपीओ की मौजूदगी में महिलाओं से घटना के संबंध में पूछताछ की गई।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

देवशरण सिंह की हत्या के बाद कंगाली छपरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। दरौंदा, महाराजगंज के साथ-साथ कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस गांव के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। ग्रामीणों की गतिविधि भी पुलिस की नजर में है। ग्रामीणों से पुलिस की टीम अलग-अलग ढंग से घटना से संबंधित जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

क्या कहते हैं एसडीपीओ

महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि घटना का कारण जमीन का विवाद लग रहा है। पड़ोसी के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। कुछ महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026