बड़हरिया: पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ पुलिस को सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्य पथ स्थित तेतहली पुरानी बाजार के पास सोमवार की रात पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेतहली निवासी अब्दुल कादिर के पुत्र एसरार अहमद के रूप में हुई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसरार अहमद गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम एसरार अहमद तेतहली पुरानी बाजार से चाय पीकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के पास पहुंचे तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने अनियंत्रित होकर उन्हें पीछे से धक्का मार दिया इससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा पीछा कर चालक को पिकअप समेत पकड़ लिया तथा इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही सीओ अनिल श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एएसआइ शैलेश सिंह, एएसआइ नासीर आलम, एसआइ मोहन लाल पासवान आदि घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी लेने के बाद चालक को हिरासत में लेने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्वजन एवं ग्रामीणों का कहना था कि चालक चालक नशे में धुत था। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि चालक को गिरफ्तार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। समाचार प्रेषण तक स्वजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था।

आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार चालक की पहचान सावना निवासी हरिशंकर गिरि के रूप में हुई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद एसरार अहमद का शव घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुबुकतारा खातून समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। आसपास की महिलाएं उसे किसी तरह संभाल रही थीं। घटना के बाद अन्य स्वजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग स्वजनों काे ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक को दो पुत्र अफान अहमद एवं आलीशान अहमद के अलावा एक ढाई वर्ष की पुत्री माहिरा भी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026