परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय में नगर पंचायत चुनाव का नामांकन का कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि संवीक्षा के दौरान सभी मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद के नामांकन पत्र वैध पाए गए। संवीक्षा की शुरुआत मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशियों से हुई। इसके बाद उप मुख्य पार्षद व वार्ड संख्या एक से 14 तक की संवीक्षा बारी-बारी से हुई। उन्होंने बताया कि सामान्य महिला आरक्षित मुख्य पार्षद पद व उप मुख्य पार्षद पद पर 25 महिलाओं ने नामांकन किया है।
इसमें मुख्य पार्षद पद के लिए 13 व उप मुख्य पार्षद के लिए 12 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। जबकि 14 वार्डों को मिलाकर 60 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। वार्ड पार्षद पद के लिए 29 पुरुष व 31 महिलाओं ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि सभी पदों को मिलाकर कुल 85 प्रत्याशियों में 56 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नाम वापसी 24 सितंबर तक है। 25 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…