परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के खानपुर निवासी रमाशंकर साह के पुत्र जयप्रकाश साह की मौत डेंगू से गुरुवार की सुबह हो गई। उसकी मृत्यु से स्वजनो में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि जयप्रकाश साह तीन-चार दिनों से डेंगू से ग्रसित थे। उन्हें इलाज के लिए बड़हरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में उनका प्लेटलेट्स गिरने के करण चिकित्सक द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरेखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रभात कुमार ने बताया कि यहां आने वाले मरीजों में डेंगू के लक्षण दिखने पर उनके ब्लड को जांच हेतु सिवान भेजा जा रहा है। यदि किसी भी मरीज की जांच में डेंगू के लक्षण मिलने पर अस्पताल में इलाज की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे घर में सोने वक्त मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। इतना ही नहीं घर के आसपास जल जमाव को साफ कर ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…