परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर स्थित खेल मैदान में सोमवार की दाेपहर एक युवक फुटबाल खेलते समय बेहोश होकर गिर गया। घटना की जानकारी उसके साथियों ने स्वजनों को दी तथा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां से उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से स्वजन गोरखपुर लेकर चले गए। घायल युवक की पहचान सदरपुर निवासी महेश राम के पुत्र मंटू कुमार राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंटू कुमार राम सोमवार की दोपहर गांव के ही बउली स्थित खेल मैदान में अपने साथियों के साथा फुटबाल खेल रहा था। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
घटना की सूचना उसके साथियों ने स्वजन को दी तथा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सक द्वारा उसकी स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। स्वजन उसे लेकर गोरखपुर चले जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर पीजीआइ लखनऊ लेकर चले गए। स्वजनों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…