हुसैनगंज: डॉ. आंबेडकर की जयंती पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर चर्चा की गई था उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक हरिशंकर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अहमद, जयनाथ यादव ने संयुक्त रूप से मोमबत्ती जलाकर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर अतिथियों ने आज के परिवेश में डा. आंबेडकर के आदर्शाें पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिहांस पश्चिमी पंचायत के मुखिया राजीव कुमार ने की। कार्यक्रम के पूर्व भीम गीत व जय भीम नारों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी हरिहांस, इस्लामगंज, खैरांटी होते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित सभास्थल पर पहुंची जहां डा. बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बघौनी से भी काफी संख्या में लोग रैली निकाल प्रखंड मुख्यालय पहुंच जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर विधायक अमरजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ सुनील कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनीष कुमार, सीआइ मनोज कुमार, राजदेव बौद्ध समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026