बड़हरिया: राज्य स्तरीय बागवानी महोत्सव में सिवान के 13 किसानों को मिला पुरस्कार

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया पटना वीरकुंवर सिंह पार्क में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बागवानी महोत्सव सह प्रतियोगिता में सिवान के 13 किसानों काे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। जानकारी के अनुसार बड़हरिया के आठ, सदर प्रखंड के दो, गोरेयाकोठी के दो तथा दारौंदा के एक को बेहतर प्रदर्शनी के लिए पुरस्कृत किया गया है। प्रथम पुरस्कार जीतने वाले किसान को पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले किसान को चार हजार एवं तृतीय पुरस्कार जीतने वाले किसानों को तीन हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बड़हरिया प्रखंड के कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के मालिक टोला गांव के सद्भावना सब्जी उत्पादन कृषक हित समूह के किसान मुकेश कुमार को चुकंदर में प्रथम स्थान, उमेश कुमार को दूसरा स्थान, संजय कुमार को गाजर में दूसरा स्थान, बलिराम प्रसाद को मूली में दूसरा स्थान तथा भोपतपुर पंचायत के विशुनपुरा गाव के अंबे महिला कृषक हित समूह के अनुराग कुमार को बैगन में दूसरा स्थान, लालसा देवी को फल संरक्षण में जेम में प्रथम स्थान, अन्य में दूसरा स्थान, कैंडी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं गोरेयाकोठी प्रखंड के सुरेश प्रसाद को बंदगोभी में तीसरा स्थान, कोहड़ा में दूसरा स्थान, सिवान सदर प्रखंड के सूरज प्रसाद को सलजम में दूसरा स्थान, पपीता में दूसरा स्थान तथा दारौदा प्रखंड के कृष्णा उपाध्याय को केला सब्जी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इससे क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026